Saturday, September 27, 2008

बिग बॉस - एक रियलिटी शो??

कुछ दिन पहले ही मुझे इस रियलिटी शो के बारे में पता चला। शुरू में देखा तो काफी दिलचस्प और मजाकिया लगा। लेकिन धीरे धीरे सच्चाई नजर आने लगी। एक और नाटक देश को बरबाद करने के लिए। खुले आम अश्लीलता और ग़लत शब्दों का प्रयोग।
कम से कम एक बार तो सोचना चाहिए की छोटे बच्चे देख्नेगे तो क्या सीखेंगे। शर्म नाम की चीज ही नही रह गई है। और हमारे महान सेंसर बोर्ड। उनको तो कुछ भी कहना बेकार है। जरूरत है हम सब लोगो को मिलकर आवाज उठाने की। ऐसे रियलिटी शो को तो बंद कर देना चाहिए।

No comments: